कानपुर, दिसम्बर 10 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) से संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित बीएड, एमएड, बीपीएड और एमपीएड की विषम (प्रथम व तृतीय) सेमेस्टर की परीक्षाएं 13 दिसंबर से शुरू हो रही हैं। विवि के परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार ने बताया कि परीक्षा के लिए नोडल व परीक्षा केंद्र की सूची जारी कर दी गई है। परीक्षा के लिए कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, फर्रुखाबाद, औरैया, कन्नौज व इटावा में 41 नोडल केंद्र व 208 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...