वाराणसी, फरवरी 4 -- वाराणसी। बीएचयू के राजा राम मोहन राय हॉस्टल के मेस में मंगलवार देर शाम मारपीट के मामले ने देर रात यूजीसी का रंग ले लिया। घायल छात्र का आरोप है कि यूजीसी बिल के समर्थन में निकाले गए जुलूस के कारण एक गुट के छात्रों ने हमला किया। पुलिस का कहना है कि घटना के बाद कुछ राजनीतिक संगठनों के बहकावे में आकर छात्र ने मामले को दूसरी दिशा दी। जिस छात्र पर आरोप है, वह भी ओबीसी है। आरोपी छात्रों में एक ने अपने बयान में यूजीसी को लेकर हमले से इनकार किया है। एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि एमए इतिहास प्रथम वर्ष के छात्र आदर्श यादव के साथ बेंच पर बैठने को लेकर कुछ लड़कों से विवाद हुआ था। उसने रात में मारपीट की नामजद तहरीर दी। दो घंटे बाद उसने आरोप लगाया कि यूजीसी बिल के समर्थन में शांति मार्च में शामिल हुआ था। पुलिस के सामने आरोपी अ...