वाराणसी, नवम्बर 26 -- वाराणसी, संवाददाता। फास्ट ट्रैक कोर्ट (प्रथम) के जज कुलदीप सिंह ने बुधवार को बीएचयू आईआईटी की छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुराचार के मामले में सुनवाई की। पीड़िता के साथ घटनास्थल पर मौजूद छात्र से आरोपी आनन्द चौहान के अधिवक्ता संजीव चौबे और कुंदन सिंह ने जिरह की। अदालत ने जिरह जारी रखते हुए अगली सुनवाई के चार दिसंबर की तिथि तय की है। इस मामले में आरोपी कुणाल पांडेय और सक्षम पटेल से जिरह हो चुकी है। पीड़िता का भी बयान हो चुका है। कोर्ट में अभियोजन की ओर से एडीजीसी मनोज गुप्ता मौजूद रहे। बीएचयू परिसर में दो नवंबर 2023 की रात में आईआईटी की छात्रा के साथ बाइक सवार तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने तीनों के खिलाफ लंका थाने में केस दर्ज कराया था। विवेचना में कुणाल पांडेय, आनंद चौहान उर्फ अभिषेक और सक्षम पटेल ...