वाराणसी, फरवरी 22 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू के बिरला अ छात्रावास के गेट पर खड़े छात्र पर चार राउंड फायरिंग की घटना के बाद शनिवार रात से चल रहा छात्रों का धरना रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे समाप्त हुआ। डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया। वहीं चीफ प्रॉक्टर प्रो. संदीप पोखरिया ने कहा कि परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी करने तथा निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। करीब 20 घंटे तक छात्र धरने पर बैठे रहे। हॉस्टल में रहने वाले बीएचयू के बीए तृतीय वर्ष के छात्र रोशन मिश्रा पर शनिवार रात फायरिंग की गई थी। वह बिरला ए हॉस्टल के गेट पर खड़ा था, तभी बाइक से आये युवकों ने उसपर गोली चला दी। इसमें ऋषभ, तपस और सासाराम के पीयूष तिवारी पर आरोप लगाया गया है। रोशन पर चार राउंउ फायरिंग की गई।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.