वाराणसी, मार्च 9 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू में शनिवार को होली के रंग हुड़दंग के कारण बदरंग हो गए। संकायों में होली के बाद बिड़ला ए हॉस्टल में कपड़ा फाड़ होली खेलने में छात्रों के दो गुट भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर और डंडे चले और कई छात्रों को जमकर पीटा गया। प्रॉक्टोरियल बोर्ड और पुलिस के पहुंचने तक छात्रों में कई राउंड मारपीट हो चुकी थी, जिसमें छह से ज्यादा छात्र घायल हुए। प्रॉक्टोरियल बोर्ड उपद्रवी छात्रों की पहचान में लगा हुआ है। होली की छुट्टियों से पहले शनिवार को बीएचयू के विभिन्न संकायों में छात्र-छात्राओं ने रंग-गुलाल उड़ाए। छुट्टी पर घर जाने से पहले छात्र-छात्राओं ने आपस में जमकर होली खेली। संकायों में रंग और नाच-गाने के बाद छात्र हॉस्टलों की तरफ लौटे। इस बीच बिरला-ए छात्रावास में बीए द्वितीय वर्ष के छात्रों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.