वाराणसी, जनवरी 7 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। खगोल और ज्योतिष विज्ञान के छात्रों और शोधार्थियों को बीएचयू ने नए साल का यादगार तोहफा दिया है। संस्कृत विद्या धर्मविज्ञान संकाय में वेधशाला की स्थापना के लिए एक करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। वेधशाला एक साल में तैयार हो जाएगी और इसके बाद छात्रों को शोध और तिथि अध्ययन के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। ज्योतिष विभागाध्यक्ष प्रो. शत्रुघ्न त्रिपाठी और भौतिक विभाग के प्रो. अमित पाठक इस परियोजना की अगुवाई करेंगे। प्रो. शत्रुघ्न त्रिपाठी ने बताया कि बीएचयू में अपनी वेधशाला के लिए कई वर्ष से कोशिशें जारी थीं। नए साल की शुरुआत में कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी के आदेश पर इस परियोजना के लिए एक करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी गई। प्रो. त्रिपाठी ने बताया कि यह वेधशाला ज्योतिष और वेद के विद्यार्थियों क...