वाराणसी, दिसम्बर 2 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू के भारत अध्ययन केंद्र के अंतर्गत 'पुरोहित कोर्स : द पूजा' के दूसरे बैच का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। 24 दिसंबर तक चलने वाला यह विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम विदेश मंत्रालय और आईसीसीआर के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। इसमें फिजी, त्रिनिदाद एवं टोबैगो देशों के कुल 20 प्रतिभागी शामिल हैं। इसमें प्रतिभागी वैदिक ऋचाओं, संस्कृत मंत्रोच्चार, पुरोहित की भूमिका, विवाह-नामकरण-अंत्येष्टि जैसे संस्कारों और पूजा-विधि, मन्दिर-परंपरा, पर्व-त्योहार सहित अनेक धार्मिक जीवन-मूल्यों का अभ्यास करेंगे। उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि बीएचयू को महामना ने 'ज्ञान के मंदिर' के रूप में प्रतिष्ठित किया था। यह अंतरराष्ट्रीय ख्याति और शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए जाना जाता है। खुशी...