वाराणसी, जनवरी 28 -- वाराणसी। बीएचयू के जूलॉजी विभाग और कोलकाता की जूलॉजिकल सोसाइटी की तरफ से गुरुवार से अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 'एनिमल बायोलॉजी : चैलेंजेस एंड ऑपर्चुनिटीज' का आयोजन किया जाएगा। इस तीन दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी करेंगे। सम्मेलन की संयोजक प्रो. स्वाति मित्तल ने बताया कि कीनोट एड्रेस थर्ड आर्क बायो, बोस्टन, यूएसए के डॉ. संजय सिंह, चीन के प्रो. एवी कालुएफ और यूएसए के डॉ. करुप्पैया कन्नन देंगे, जबकि इटली के प्रो. गिउलिया गुएरिएरो, मैक्सिको के प्रो. एसएसएस सरमा और यूएसए के डॉ. बिनु थरकन के प्लेनरी लेक्चर्स होंगे। तीन दिनी सम्मेलन में प्रो. एनसी दत्ता, प्रो. एमएम चक्रबर्ती और प्रो. अशोक घोष मेमोरियल लेक्चर्स होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.