वाराणसी, फरवरी 22 -- वाराणसी। बीएचयू में 26 फरवरी को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का आयोजन होगा। एम्फीथियेटर मैदान पर शाम चार बजे से होने वाले आयोजन में जगदीश पंथी, अंसार कंबरी, सोनरूपा विशाल, डॉ. मीनाक्षी दूबे, मनीष बादल, डॉ. विनम्रसेन सिंह, डॉ. सुशांत शर्मा, कुमार विकास, देवमणि पांडेय, अंकित मौर्य आदि का काव्यपाठ होगा। यह जानकारी छात्र अधिष्ठाता प्रो.रंजन कुमार सिंह ने दी। विश्वविद्यालय में छात्र महोत्सव स्पंदन के समापन के बाद कवि सम्मेलन की परंपरा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...