वाराणसी, फरवरी 21 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बीएचयू के एमसीएच विंग में शुक्रवार को अस्पताल के एमएस प्रो.केके गुप्ता और स्त्री एवं प्रसूति विभागाध्यक्ष प्रो. संगीता राय आमने-सामने हो गए। मसला पीपीटी-सीटी और एसटीआई काउंटर खाली कराने का था। मरीजों के सामने ही एमएस और विभागाध्यक्ष के बीच तकझक से करीब आधे घंटे तक अजीबोगरीब स्थिति रही। हालांकि बाद में एमएस ने कक्ष में ताला लगवा दिया। एमसीएच विंग में ओपीडी के बाहर महिलाओं के लिए बैठने के लिए कुर्सी लगी है। उसी के पास काउंटर है। जहां ओपीडी पर्ची और ब्लड सैंपल लिये जाते हैं। पास में ही एक काउंटर में पीपीटी-सीटी (प्रिवेंशन ऑफ पैरेंट टु चाइल्ड ट्रांसमिशन ऑफ एचआईवी/ एड्स) और एसटीआई (सेक्सुअल ट्रांसमिटेड इंफेक्शन) क्लीनिक चलती है। एमएस प्रो. केके गुप्ता ने 15 दिन पहले इसे खाली करने का आदेश दिया थ...