वाराणसी, फरवरी 14 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू परिसर में स्वच्छता एवं सहायक सेवाओं को पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। विश्वविद्यालय के सैनिटरी ऐंड सपोर्ट सर्विसेज प्रकोष्ठ ने 'नमस्ते बीएचयू' ऐप पर यह ऑनलाइन सेवा शुरू की है। ऐप पर विकसित नए टैब पर सीधे क्लिक कर परिसर में आवासित परिवार, हॉस्टलों के वार्डेन और शिक्षक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायतों के समाधान के लिए समयसीमा भी तय की गई है। पहले सीवर लीकेज, नाली जाम, खराब सड़क और निर्माण संबंधी शिकायतें लिखित रूप से सफाई एवं सहायक सेवाओं के कार्यालय में देनी होती थी। हेल्पलाइन नंबर की भी व्यवस्था थी मगर फोन पर कर्मचारी की उपलब्धता और शिकायत पर कार्रवाई की तय समयसीमा नहीं थी। सहायक कुलसचिव राज कुमार सोनी की तरफ से जारी पत्र में विश्वविद्यालय के सभी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.