वाराणसी, जनवरी 10 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू से संबद्ध महाविद्यालय भी अपने पीएचडी शोधार्थियों को आठ हजार रुपये मासिक फेलोशिप प्रदान करेंगे। इस संबंध में कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने 3 जनवरी को सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों के साथ बैठक की थी। इस दिशा में पहल करते हुए डीएवी पीजी कॉलेज ने सभी नॉन नेट शोधार्थियों के लिए मासिक फेलोशिप की घोषणा भी कर दी है। बीएचयू के चारों संबद्ध महाविद्यालयों आर्य महिला पीजी कॉलेज, वसंत महिला महाविद्यालय, वसंत कन्या महाविद्यालय और डीएवी पीजी कॉलेज की प्रबंधन समितियों द्वारा पीएचडी शोधार्थियों को फेलोशिप प्रदान करने के इस निर्णय से शोधार्थी शैक्षणिक प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। फेलोशिप का लाभ उन शोधार्थियों को मिलेगा जिन्हें जेआरएफ, आरजीएनएफ इत्यादि जैसी कोई और वित्तीय सहायता नहीं मिल रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.