वाराणसी, दिसम्बर 30 -- वाराणसी। पूर्वांचल में गंभीर मरीजों के इलाज की व्यवस्था को सुदृढ़ करने और बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल पर दबाव को कम करने के लिए नई पहल की जा रही है। इसके तहत बीएचयू अस्पताल को शासकीय अस्पतालों की आईसीयू का हब बनाया जाएगा। टेली आईसीयू से बीएचयू के विशेषज्ञ चिकित्सक अन्य जिलों के सरकारी अस्पतालों में भर्ती गंभीर मरीजों की निगरानी करेंगे और उनके उपचार को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन देंगे। इस व्यवस्था के अंतर्गत बीएचयू के चिकित्सक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति, इलाज और दवाओं की डोज की नियमित समीक्षा करेंगे। आवश्यकता पड़ने पर इलाज में बदलाव के सुझाव भी देंगे। मरीज की स्थिति अत्यधिक गंभीर होने पर उसे बीएचयू रेफर किया जाएगा। फिलहाल इस योजना को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर बीएचयू अस्पताल के गायनोकॉलोजी व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.