वाराणसी, जनवरी 13 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू के मनोविज्ञान विभाग के प्रो. तुषार सिंह को इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर मेंटल हेल्थ एडवोकेसी ऐंड ऐक्शन ने प्रतिष्ठित फेलो की उपाधि से सम्मानित किया है। 7-8 जनवरी को इंडिया हैबिटैट सेंटर नई दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य नीति सम्मेलन के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान विश्व के मात्र दो विशिष्ट विद्वानों को प्रदान किया गया। प्रो. सिंह के अलावा दूसरे पुरस्कार प्राप्तकर्ता अमेरिकन साइकोलॉजिकल एसोसिएशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. आर्थर सी. इवांस जूनियर हैं। इससे इस फेलोशिप की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा और विशिष्टता स्पष्ट होती है। यह सम्मान मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने, मनोविज्ञान के क्षेत्र में उनके सतत् शैक्षणिक योगदान और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.