बलिया, जनवरी 6 -- बलिया, संवाददाता। बीएचयू के महिला कॉलेज के प्रवक्ता अनिल कुमार और उनके माता-पिता, भाई और बहन पर नरही पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया। पुलिस ने पीड़िता नीलम की तहरीर पर कार्रवाई की। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई। भिखारीपुर गांव (नरही) निवासिनी नीलम ने बताया कि नौ मई, 2022 को उनकी शादी बीएचयू के महिला कॉलेज के प्रवक्ता और शिवपुर मठिया (भीमपुरा) के अनिल कुमार संग हुई। विवाह से पहले उनके बड़े भाई ने दहेज में कार मांगी। इस पर उन्हें 10 लाख रुपये नगद दिए गए। आरोप लगाया कि शादी के बाद ससुराल में दहेज के लिए उन्हें उत्पीड़ित किया जाने लगा। ससुर रामावतार, सास रीना, जेठ अशोक कुमार और ननद पुष्पा उनके साथ गाली-गलौज करती थीं। वे 12 लाख रुपये की मांग करने लगे। कुछ दिन पहले उनका गहने छीनने के बाद उन्हें घर से निकाल दिया गया। हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.