वाराणसी, फरवरी 7 -- वाराणसी, संवाद। बीएचयू अस्पताल के सुपर स्पेशियलिटी विंग की पहली मंजिल पर शनिवार को आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। न्यूरोलॉजी वार्ड के शौचालय के पास पड़े बायोमेडिकल वेस्ट के ढेर में आग लगी। सायरन बजाकर मौजूद लोगों को अलर्ट किया गया। सुरक्षा गार्डों ने तत्परता दिखाते अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू किया। अस्पताल की बिल्डिंग में आग लगने की सूचना पर बीएचयू चौकी प्रभारी सौरभ तिवारी मौके पर पहुंचे। बीडी या सिगरेट पीकर फेंकने से आग लगने की आशंका जतायी जा रही है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार आग से किसी प्रकार की हानि नहीं हुई। सुरक्षा की दृष्टि से अस्पताल प्रशासन ने लोगों को लिफ्ट का प्रयोग न करने की घोषणा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.