वाराणसी, मार्च 20 -- वाराणसी। बीएचयू के केंद्रीय पुस्तकालय के डिप्टी लाइब्रेरियन डॉ. राजेश कुमार सिंह को 'आईएलए-गिडवानी-देशपांडे बेस्ट एकेडमिक लाइब्रेरियन अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उन्हें भारतीय पुस्तकालय संघ की ओर से कृषि विज्ञान विवि रायचूर कर्नाटक में आयोजित सम्मेलन के दौरान 20 मार्च को दिया गया। यह पुरस्कार पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के क्षेत्र में असाधारण योगदान, उत्कृष्ट सेवाओं और शोध कार्यों के लिए दिया जाता है। डॉ. सिंह ने पुस्तकालय सेवाओं के आधुनिकीकरण, डिजिटल संसाधनों के सुदृढ़ीकरण और सूचना प्रबंधन प्रणाली के उन्नयन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके सहयोग से केंद्रीय पुस्तकालय बीएचयू ने तकनीकी नवाचारों को अपनाया है, जिससे छात्रों, शोधार्थियों और प्राध्यापकों को बेहतर शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.