वाराणसी, दिसम्बर 23 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू के इतिहास विभाग के पीएचडी शोध छात्रों ने सोमवार को विश्वविद्यालय के केंद्रीय कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। धरने पर बैठे 13 शोधार्थियों ने आरोप लगाया कि प्रवेश नियमों के खिलाफ उनका स्थानांतरण संबद्ध कॉलेजों में किया जा रहा है। इसके अलावा छात्रों ने आरक्षण नियमों के उल्लंघन का भी आरोप लगाया। धरना दे रहे छात्रों ने कहा कि पीएचडी में प्रवेश के समय उनसे मुख्य परिसर में शुल्क जमा कराया गया। सभी आवश्यक दस्तावेज भी विश्वविद्यालय के केंद्रीय कार्यालय में ही जमा कराए गए। इसके बावजूद अब उन्हें विभिन्न कॉलेजों में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। छात्रों का आरोप है कि यह उनके साथ किया गया सीधा छल है और इससे आरक्षण नियमों का भी उल्लंघन हो रहा है, जो समानता और सामाजिक न्याय के सिद्ध...