वाराणसी, नवम्बर 27 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। बीएचयू के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के जैन और बौद्ध दर्शन विभाग के छात्र अजयधर दुबे को गौर गौरव सम्मान प्रदान किया गया है। बीएचयू गौर परिवार और मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ स्टूडेंट्स एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया गया। आयोजन काशी के गणेश वर्णी दिगंबर जैन शोध संस्थान में हुआ। यह सम्मान उन्हें छात्रों में नैतिक मूल्यों के प्रसार, सामाजिक समरसता और वंचित लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया। इस अवसर पर अकादमिक स्टाफ कॉलेज के निदेशक प्रो.आनंदवर्धन शर्मा, डॉ.संजीव सराफ, डॉ.विवेकानंद जैन, डॉ.राम कुमार दांगी, डॉ. आनंद जैन, प्रो.बबीता बरैया, प्रो.नीरज खरे, प्रो.गुलाब चंद्र गौतम, डॉ.ओमप्रकाश सिंह, सुरे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.