वाराणसी, जनवरी 16 -- वाराणसी। बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने विश्वविद्यालय स्तरीय विद्यार्थी अनुशासनात्मक स्थायी समिति का पुनर्गठन किया है। विधि संकाय की प्रो. विभा त्रिपाठी की अध्यक्षता में पुनर्गठित समिति में कला संकाय की प्रो. अर्चना शर्मा, विज्ञान संकाय से डॉ. हरप्रीत सिंह, परीक्षा नियंता, छात्र अधिष्ठाता, मुख्य आरक्षाधिकारी या उनके नामित प्रतिनिधि सहित संबंधित संकाय के संकाय प्रमुख सदस्य के रूप में शामिल किए गए हैं। उप-कुलसचिव (शिक्षण) समिति के सदस्य सचिव होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...