वाराणसी, जनवरी 5 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय का एक चयनित दल सोमवार को अष्टलक्ष्मी दर्शन युवा विनिमय कार्यक्रम में सहभागिता के लिए रवाना हुआ। यह कार्यक्रम भारत सरकार की एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पहल है। इसका मुख्य उद्देश्य देश के विभिन्न क्षेत्रों के युवाओं के मध्य सांस्कृतिक आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करना, राष्ट्रीय एकता, आपसी समझ एवं सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करना है। विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों से चयनित 21 सदस्यीय दल मणिपुर राज्य में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करेगा। वहां प्रतिभागी विद्यार्थी काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक-परंपराओं, सामाजिक मूल्यों तथा गंगा-जमुनी तहज़ीब से अन्य राज्यों के युवाओं को परिचित कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.