वाराणसी, फरवरी 19 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली में आयोजित एआई समिट-2026 की पृष्ठभूमि पर बीएचयू और आइसलैंड के उच्च शिक्षण संस्थान एआई आधारित नवाचार और अनुसंधान पर हाथ मिलाने की तैयारी कर रहे हैं। बुधवार को आइसलैंड के प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रबंध अध्ययन संस्थान में बीएचयू के संस्थानों-संकायों के प्रमुखों के साथ संवाद हुआ। प्रतिनिधिमंडल में आइसलैंड सरकार के एआई एवं नवाचार सलाहकार एटली सिगुर्गेयरसन, उच्च शिक्षा, नवाचार एवं संस्कृति मंत्री लॉगी इनार्सन की राजनीतिक सलाहकार हाला योंसडॉटिर और ह्योर्डिस मैग्नुसडॉटिर थीं। एटली सिगुर्गेयरसन ने कहा कि भारत और आइसलैंड एआई अवसंरचना के स्वामित्व जैसी समान चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। एआई का विकास न्यायसंगत एवं लोकतांत्रिक ढांचे में होना चाहिए। उन्होंने बीएचयू के बहुविषयक वातावरण की सराहना की। ह...