वाराणसी, जनवरी 13 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में भर्ती मरीजों को नि:शुल्क भोजन वितरण शुरू हो गया है। मरीजों को सुबह नाश्ता और दोपहर तथा रात में भोजन दिया जा रहा है। खरमास खत्म होने के बाद फरवरी में इसका औपचारिक उद्घाटन होगा। सर सुंदरलाल अस्पताल में करीब दस साल पहले भर्ती मरीजों को भोजन दिया जाता था। बाद में यह व्यवस्था बंद हो गई। इससे दूसरे राज्य से आने वाले मरीजों को ज्यादा समस्या होती है। इस समस्या को देखते हुए फिर से मरीजों को भोजन देने की व्यवस्था शुरू की गई है। सर सुंदरलाल अस्पताल के एमएस प्रो. केके गुप्ता ने कहा कि अस्पताल में भर्ती मरीजों की सहूलियत के लिए व्यवस्था शुरू कि गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...