वाराणसी, मार्च 12 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बीएचयू अस्पताल के एमसीएच विंग में ही महिलाओं को डायलिसिस, अल्ट्रासाउंड और ईसीजी की सुविधा मिलने लगी है। आईएमएस निदेशक प्रो. एसएन संखवार और अस्पताल के एमएस प्रो. केके गुप्ता ने मंगलवार को इनका उद्घाटन किया। विंग के चतुर्थ तल में नई हीमोडायलिसिस, पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड और ईसीजी मशीनें लगाई गई हैं। प्रसूति एवं स्त्री रोग विभागाध्यक्ष प्रो. संगीता राय ने कहा कि इन उन्नत चिकित्सा सुविधाओं के जुड़ने से गंभीर रूप से बीमार गर्भवती और प्रसूताओं को तत्काल हीमोडायलिसिस सेवाएं प्रदान करने में मदद मिलेगी। इससे नेफ्रोलॉजी विभाग पर निर्भरता समाप्त हो जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.