वाराणसी, फरवरी 24 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बीएचयू अस्पताल के एमसीएच विंग में काउंटर का विवाद के बीच मंगलवार को आइएमएस निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने वहां निरीक्षण किया। इस दौरान नए काउंटर पर दोपहर 2 बजे तक 17 महिलाओं की जांच हुई थी। उन्होंने कर्मचारियों से फीडबैक लिया और सभी को मिल-जुलकर काम करने का निर्देश दिया। निदेशक ने ओपीडी की कार्यप्रणाली भी देखी। वहां काउंटर के बारे में जानकारी ली। इस दौरान ओपीडी में सभी स्वास्थ्य सुविधाएं सुचारू संचालित हो रही थीं। जांच के लिए पर्याप्त किट और सेवाएं थीं। वहां कार्यरत महिला परिचारिकाओं एवं अन्य कर्मचारियों से संवाद कर दैनिक संचालन, मरीजों की सुविधा एवं उपलब्ध संसाधनों के बारे में जानकारी ली। प्रो. संखवार कहा कि जिस काउंटर को लेकर विवाद है। उसे ओपीडी में शुरू कर दिया गया है। वहां जांच चल रही है।...