वाराणसी, मई 10 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू से संबद्ध सेंट्रल हिंदू ब्वॉयज और गर्ल्स स्कूल की प्रवेश परीक्षा में शुक्रवार को कुल 9023 छात्र-छात्राएं बैठे। बीएचयू सहित शहर में 25 केंद्रों पर कराई गई कक्षा-11 जीव विज्ञान वर्ग की प्रवेश परीक्षा में कुल 12,284 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। शनिवार को कक्षा-11 गणित वर्ग और रविवार को कक्षा-9 की प्रवेश परीक्षा होगी। दोनों कक्षाओं के लिए कुल 60,823 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किए हैं। बीएचयू से संबद्ध स्कूलों के लिए प्रवेश आवेदन 20 फरवरी से 20 मार्च तक चले। कक्षा 11 में गणित, जीव विज्ञान, वाणिज्य और कला वर्ग के लिए लगभग 38 हजार आवेदन आए। कक्षा-9 के लिए 22,077 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किए। शुक्रवार को 25 केंद्रों पर सुबह 8 से 10 बजे तक हुई कक्षा-11 जीव विज्ञान वर्ग की परीक्षा में कुल 9023 छात्र-छात्राएं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.