हरदोई, फरवरी 26 -- हरदोई। टड़ियावां थानाक्षेत्र के साखिन ग्राम सभा में बीएचडब्लू महिला कर्मी के साथ आशा बहू के पति ने अश्लीलता और अभद्र व्यवहार किया। मामले में स्वास्थ्य कर्मी महिला की तहरीर पर आरोपित पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। कोतवाली शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला टड़ियावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीएचडब्लू के पद पर तैनात हैं। पीड़ित महिला के मुताबिक, वह 19 फरवरी 2025 को टड़ियावां थाना क्षेत्र के साखिन ग्राम सभा में टीकाकरण का काम कर रही थी। साथ ही में थाना क्षेत्र के गुरुसंडा निवासी आशा बहू भी मौजूद थी। आरोप है कि उसी समय आशा बहू के पति ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। अश्लीलता की और बाल खींचकर उसे जमीन पर गिरा दिया। जान से मारने की धमकी दी। नौकरी न करने देने का ऐलान किया। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.