बिहारशरीफ, दिसम्बर 16 -- बिहारशरीफ। रहुई प्रखंड में किसान से नजराना वसूलने का कथित वीडियो वायरल होने के मामले में किसान सलाहकार से स्पष्टीकरण पूछा गया है। डीएओ नीतेश कुमार ने बताया कि बीएओ अमलकांत प्रसाद को पूरे मामले की जांच कर यथाशीघ्र रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को एक किसान से अवैध राशि वसूलने का वीडियो वायरल हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...