सहारनपुर, जनवरी 27 -- बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के खुशहालीपुर गांव स्थित गुरु द्रोणाचार्य आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में बीएएमएस प्रथम वर्ष के छात्र की संदिग्ध हालात मौत ने सनसनी फैला दी है। दिल्ली निवासी छात्र विशाल गौतम (26) की रविवार रात लालो नदी पुल के पास वाहन की टक्कर से मौत हो गई। परिजनों ने इसे हादसा मानने से इनकार करते हुए कॉलेज में रैगिंग के चलते साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक के पिता पटे बहादुर निवासी बुद्ध विहार फेस-वन नई दिल्ली ने बताया कि दिसंबर 2025 में बेटे का दाखिला कॉलेज में कराया गया था और वह हॉस्टल में रह रहा था। आरोप है कि दाखिले के बाद से ही सीनियर छात्र लगातार रैगिंग कर रहे थे। रविवार रात दो छात्र उसे जबरन बाइक पर बैठाकर कॉलेज से बाहर ले गए और सुंदरपुर-शाकंभरी देवी मार्ग पर उसकी हत्या कर सड़क हादसा दिखा दि...