बहराइच, जनवरी 30 -- तेजवापुर। डा. सर्वेश कुमार शुक्ला आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में शुक्रवार को बीएएमएस (2025-26) के नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ मुकेश कुमार माहिच (रचना शरीर विभाग)व एसोसिएट प्रोफेसर डॉ दिवेश त्रिपाठी ने मृत शरीर (कैडेवर) की शपथ दिलाई। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ मुकेश कुमार माहिच ने बताया कि यह देहदान छात्र-छात्राओं को चिकित्सा एवं रिसर्च क्षेत्र में बहुत बड़ी भूमिका निभायेंगे। इस दौरान आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ सतीश चंद्र तिवारी, प्राशसनिक प्रबंधक विनोद त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...