बोकारो, फरवरी 20 -- बोकारो जिला बास्केटबॉल संघ के तत्वावधान में झारखंड बास्केटबॉल संघ की ओर से आयोजित प्रथम अंडर 23 झारखंड बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन गुरूवार को सेक्टर 12 क्लब में किया गया। इस प्रतियोगिता में धनबाद, बोकारो, पश्चिम सिंहभूम, चाईबासा, दुमका, टाटा, रामगढ़, रांची, हजारीबाग, कोडरमा, गढ़वा, सरायकेला के पुरूष व महिला टीम ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा और उसके बाद राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रथम अंडर 23 राज्यस्तरीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप के दूसरे दिन मैच का परिणाम में पुरुष वर्ग में बीएआर रांची की टीम ने धनबाद को 20 के मुकाबले 66 अंक से पराजित किया। जेबीए की टीम ने हजारीबाग टीम को 30 के मुकाबले 38 अंक से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। पूर्वी सिंहभूम की टीम ने पश...