मैनपुरी, नवम्बर 4 -- बीएसए दीपिका गुप्ता ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, नगर शिक्षा अधिकारी को न्याय पंचायत, ब्लाक स्तरीय खेलकूद एवं स्काउट गाइड प्रतियोगिता आयोजित कराने के निर्देश दिए हैं। बीएसए ने कहा है कि मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक आगरा के निर्देश पर जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता 15 नवंबर तक संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन अब तक न्याय पंचायत और ब्लाक स्तर पर भी खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित नहीं कराई गई। जबकि सभी बीआरसी के होल्डिंग एकाउंट में खेलकूद की धनराशि 3086 रुपये भेजी जा चुकी है। बीएसए ने निर्देश दिए हैं कि बीईओ सभी अपने-अपने विकास क्षेत्र के ब्लाक व्यायाम शिक्षक, विद्यालयों में तैनात शारीरिक शिक्षा अनुदेशक तथा ब्लाक स्काउट गाइड मास्टर का सहयोग लेकर प्रतियोगिता 13 नवंबर तक संपन्न कराएं। जिससे जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता 14 ...