बरेली, फरवरी 20 -- एंटी करप्शन टीम ने खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) बिथरी चैनपुर के ड्राइवर को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। बीईओ के कहने पर ड्राइवर ने रुका हुआ वेतन निकलवाने के लिए प्रधानाध्यापक से यह रकम वसूल की थी। ड्राइवर की गिरफ्तारी के दौरान बीईओ मौके से फरार हो गया। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। कैंट के गांव मोहनपुर निवासी मोहम्मद इलियास बिथरी चैनपुर के गांव सैदपुर कुर्मियान स्थित पीएम श्री विद्यालय में प्रधानाध्यापक हैं। उनका माह अप्रैल और मई 2024 का वेतन रुका हुआ था। इसे निकलवाने के लिए वह बीईओ बिथरी चैनपुर अवनीश प्रताप सिंह के यहां चक्कर काट रहे थे। कई बार परेशान करने के बाद उनसे पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई। इस पर उन्होंने एंटी करप्शन के सीओ यशपाल सिंह से शिकायत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.