बाराबंकी, मई 22 -- हैदरगढ़। प्राथमिक शिक्षक संघ हैदरगढ़ के ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह व जिला उपाध्यक्ष विवेक कुमार गुप्ता की अगुवाई में शिक्षकों ने मंगलवार को निरीक्षण भवन में क्षेत्रीय विधायक दिनेश रावत से मुलाकात की और बीईओ के खिलाफ ज्ञापन दिया। शिक्षक नेताओं ने विधायक को ज्ञापन देकर बताया कि ब्लाक संसाधन केंद्र हैदरगढ़ पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में वर्ष 1992 से प्राथमिक शिक्षक संघ का भवन बना है। सभी शिक्षक समय-समय पर अपनी समस्याओं को लेकर संगठनात्मक बैठक करते हैं। शिक्षक संघ का यह भवन सामूहिक सहयोग से निर्मित हुआ था। इसका उद्घाटन 20 मार्च 1992 को तत्कालीन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लक्ष्मी नारायण गुप्ता द्वारा किया गया था। आरोप लगाया कि वर्तमान बीईओ सुनील कुमार गौड़ ने शिक्षक संघ की अनुमति के बिना ही शिक्षक संघ भवन पर कब्जा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.