गोपालगंज, दिसम्बर 11 -- पंचदेवरी, एक संवाददाता। प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय सिधरिया में विद्यालय प्रभार को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। विद्यालय में कनीय शिक्षिका द्वारा प्रभार संभालने के मामले पर अब प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी जानकी कुमारी ने संज्ञान लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, उक्त विद्यालय की कनीय शिक्षिका के नाम पर प्रभार रहने को लेकर उमवि नेहरुआ कला के विशिष्ट शिक्षक श्री जनार्दन ओझा ने पिछले माह 18 नवम्बर को बीईओ को लिखित आवेदन दिया गया है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि जब विद्यालय में उनसे वरिष्ठ शिक्षक मौजूद हैं, ऐसे में कनीय शिक्षिका को प्रभार देना नियमसम्मत नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...