हमीरपुर, जनवरी 31 -- राठ, संवाददाता। ब्लॉक संसाधन केंद्र में शनिवार को ब्लॉक स्तर पर हमारा आंगन, हमारे बच्चे कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि नीतू त्रिपाठी व मीनू सिंह ने मां सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर की। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार त्रिपाठी द्वारा नगर व ग्रामीण क्षेत्र के कक्षा 1 से 3 के निपुण बच्चे मेघा, सोयल, लक्ष्मी, मानवी, अमायरा, काजल, शिवानी, दक्ष कुमार और अमित को पुरस्कृत किया। एजुकेटर अंजना ने अपने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर श्वेता सिंह, हरिमोहन, नोडल संकुल नीलम कौशल, मसरूर, मोहम्मद रिजवान सहित सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकत्री और एजुकेटर शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रविंद्र सक्सेना ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...