संतकबीरनगर, मार्च 18 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। परिषदीय विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना में कार्यरत रसोइयों के फरवरी माह का भुगतान कर दिया गया है। सभी के खाते में ट्रेजरी तथा पीएफएमएस के माध्यम से पांच-पांच हजार रूपये का भुगतान किया गया है। सभी प्रधानाध्यापक जिन रसोइयों के मानदेय का भुगतान नही हुआ है, उनकी सूचना उपलब्ध कराएं। बीईओ ज्ञानचंद्र मिश्र ने प्रधानाध्यापकों को निर्देशित कहा कि विद्यालय के निरीक्षण के दौरान कुछ रसोइयों ने मानदेय का भुगतान न होने की बात कही है। सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक जिन रसोइयों का पीएफएमएस से धनराशि नही प्राप्त हुआ है, उनका नाम 20 मार्च तक अनिवार्यत: कार्यालय पर उपलब्ध करा दें। मांग करने के पूर्व स्टेटमेंट अवश्य देखें (पासबुक मान्य नही)। बैंक खाते का स्टेटमेंट भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। रसोइय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.