फिरोजाबाद, जनवरी 21 -- अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक स्कूल चनौरा में बच्चों को राम राम कहने से टोकने आदि के मामले की विभाग ने जांच शुरू करा दी है। खंड शिक्षाधिकारी उपेंद्र सिंह ने इस मामले में शिक्षिका से बात करने के साथ अभिभावकों एवं प्रधान के भी बयान लिए। बीते दिनों अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक स्कूल चनौरा में प्रधानाध्यापिका पर धर्म को लेकर गंभीर आरोप लगे थे। हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों ने कहा था कि उक्त शिक्षिका द्वारा मां सरस्वती की तस्वीर हटा कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई जा रही है तथा बच्चों को राम-राम कहने पर टोका जाता है। इस आरोप के बाद में बीएसए आशीष कुमार पांडे ने पूरे मामले की जांच खंड शिक्षाधिकारी नारखी उपेंद्र सिंह को सौंपी थी। खंड शिक्षाधिकारी से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि जांच के बाद रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है। ब...