सासाराम, जनवरी 28 -- चेनारी,एक संवाददाता। बीईओ राजेश कुमार ने बुधवार को कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान भारी अनियमितता मिली। बीईओ ने बताया कि मध्य विद्यालय खुरमाबाद का निरीक्षण किया गया। जहां कई खामियां पाई गई। विद्यालय से संबंधित रोकड़ पंजी, अभिलेख उपलब्ध नहीं कराया गया। मध्याह्न भोजन गुणवत्तापूर्ण नहीं पाया गया। पता चला कि बच्चों को अंडा व फल नहीं दिया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...