नवादा, नवम्बर 27 -- कौआकोल। एक संवाददाता ग्रामीणों की शिकायत पर कौआकोल के प्रभारी बीईओ अजीत कुमार ने बुधवार को प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय बिन्दीचक, मंझिला का निरीक्षण किया। इस दरम्यान उन्होंने शिक्षकों को नसीहत देते हुए कहा कि अपना काम आप कर्तव्यनिष्ठता के साथ करें। विद्यालय में राजनीति की कहीं कोई गुंजाइश नहीं है। विद्यालय शिक्षा का मंदिर है न कि राजनीति का अड्डा। इसलिए शिक्षा की मंदिर को राजनीति से बचाने का काम करें। गौरतलब है कि बिन्दीचक सहित कई गांव के अभिभावकों द्वारा बीईओ से शिकायत की गई थी इन दिनों इस विद्यालय में पठन पाठन की व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो कर रह गई। शिक्षक अपने कर्तव्य का पालन नहीं कर रहे हैं। वे सिर्फ विद्यालय आकर अपनी उपस्थिति बनाने तक ही सीमित रह गए हैं। विद्यालय आने वाले छात्र दिन भर इधर से उधर घूमते रहते ह...