समस्तीपुर, दिसम्बर 2 -- कल्याणपुर। क्षेत्र अंतर्गत आधे दर्जन विद्यालयों का औचक निरीक्षण सोमवार को प्रभारी बीईओ व बीपीआरओ संतोष कुमार ने किया। सोमवार को उन्होंने उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोयलाम कपूरपट्टी, प्राथमिक विद्यालय कोयलाम एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय रतवारा उर्दू सहित आधे दर्जन विद्यालयों का निरीक्षण किया। वहीं उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान कई विद्यालयों के शिक्षक और शिक्षिका बगैर सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित पाए गए। वहीं एक शिक्षक दोपहर बाद विद्यालय में उपस्थित हुए। उन्होंने बच्चों से क्लास में जाकर प्रश्न भी पूछा और पढ़ाई लिखाई के बारे में जानकारी प्राप्त की। बीईओ ने इन विद्यालयों की व्यवस्था पर नाराजगी जताई। बीपीआरओ व प्रभारी बीईओ संतोष कुमार ने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रधानाध्यापक सहित उक्त सभी संबंधित शि...