फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 17 -- फर्रुखाबाद। गर्मी की छुट्टियों में ब्लॉक राजेपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के अनुपस्थित रहने की गाज छह महीने बाद खंड शिक्षाधिकारी कमालगंज पर गिरी। अपर शिक्षा निदेशक प्रयागराज के निर्देश पर बीईओ को निलंबित कर दिया गया। बीईओ ने कहा कि बिना उनका पक्ष जाने एकतरफा कार्रवाई की गई है। लगभग छह माह पहले प्रदेश सरकार के सचिव ने जनपद का दौरा किया था। इस दौरान ब्लॉक राजेपुर क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक अनुपस्थित मिले थे। सचिव ने बीईओ राजेपुर अनूप कुमार सिंह पर नाराजगी जताई थी। कुछ दिन बाद बीईओ राजेपुर अनूप कुमार सिंह को बीईओ कमालगंज बना दिया गया। इसका खामियाजा बीईओ कमालगंज को निलंबन के रूप में भुगतना पड़ा। दो दिन पहले अपर शिक्षा निदेशक के आदेश पर बीईओ कमालगंज अनूप कुमार सिंह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.