जामताड़ा, फरवरी 1 -- बीईईओ पहुंचे हल्दीडिह छात्रों अभिभावकों को किया जागरूक कुंडहित, प्रतिनिधि। जब ड्यूटी सेवा लगने लगे तो छुट्टी का दिन भी कार्य दिवस के समान हो जाता है। कुछ इसी तर्ज पर काम करते हैं कुंडहित प्रखंड के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मिलन कुमार घोष। श्री घोष अपने दायित्वों का निष्पादन पूरी तन्मयता के साथ संवेदनशील होकर करते हैं। रविवार को श्री घोष शैक्षणिक अंचल कुंडहित अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय हल्दीडिह के पोषक क्षेत्र पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गांव के अभिभावक एवं छात्र-छात्राओं से मुलाकात की और उन्हें नियमित स्कूल जाने तथा मन लगाकर पढ़ने को लेकर जागरूक और प्रोत्साहित किया। बीईईओ श्री घोष ने बच्चों को अपने जीवन को सफल बनाने के लिए मेहनत करने को प्रेरित किया साथ ही अभिभावकों से भी सहयोग करने की अपील की। इस दौरान उन्होंन...