गाज़ियाबाद, जून 24 -- गाजियाबाद, संवाददाता। राजनगर एक्सटेंशन स्थित जीएमएस क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे शिव हरि प्रसाद अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को बीआर इलेवन एकेडमी ने वसुंधरा रेंजर्स एकेडमी को 9 विकेट से शिकस्त दी। पांच विकेट लेने के लिए शुभम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वसुंधरा रेंजर्स एकेडमी ने पहले टॉस जीता और बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जवाब में खेलते हुए 34 ओवर में 133 रन पर ही सिमट गई। अयान त्यागी ने सबसे ज्यादा 43 रन, शिवाय शर्मा ने 22 और ग्रंथिक ने 20 रन का योगदान दिया। शुभम ने मैच में घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट लिए। इसके अलावा अमन को दो विकेट मिला। इसके जवाब में खेलने उतरी बीआर इलेवन ने एक विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाकर विजय प्राप्त कर ली। जतिन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 60 रन बनाए। कृष्ण ने 51 रन बनाए।मै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.