कन्नौज, फरवरी 4 -- तालग्राम, संवाददाता। भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तालग्राम बीआरसी में तैनात एक लिपिक पर विपक्षी राजनीतिक दल का सक्रिय कार्यकर्ता होने का गंभीर आरोप लगाया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरे मामले की शिकायत पूर्व राज्य मंत्री एवं विधायक अर्चना पांडेय से की। शिकायत मिलते ही विधायक ने जिलाधिकारी से प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने को कहा है। भाजपा के मंडल महामंत्री सहित अन्य पदाधिकारियों ने विधायक को सौंपे गए पत्र में बताया कि बीआरसी में तैनात लिपिक बीएलओ की ड्यूटी लगाने से संबंधित कार्य देखते है और वह पूर्व में विपक्षी दल का कार्यकर्ता रहे हैं। आरोप है कि लिपिक ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए क्षेत्र में मनमाफिक बीएलओ की तैनाती कराई। इन बीएलओ के माध्यम से भाजपा के वोट बैंक को एआईआर प्रक्रिया के जरिए प्रभावित करने का प्रयास कि...