बांका, दिसम्बर 11 -- बौंसी, निज संवाददाता। सीएनडी हाई स्कूल परिसर स्थित बीआरसी कार्यालय से अज्ञात नकाबपोश चोर दो सीसीटीवी कैमरे चोरी कर ले गया। प्रभारी बीईओ श्याम सुंदर कुमार ने मामले की एफआईआर दर्ज कराई है। बताया गया कि पहले भी परिसर में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिसके बाद पांच कैमरे लगाए गए थे। 9 दिसंबर को चोर ने दो कैमरे तोड़कर चोरी कर लिया, जिसकी हरकत अन्य कैमरों में कैद हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...