सराईकेला, नवम्बर 14 -- सरायकेला, संवाददाता। झरखंड स्थापना के 25 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती समारोह होने हैं। विरासत, प्रगति और आकांक्षाओं का उत्सव कार्यक्रम प्रखंड संसाधन केंद्र सरायकेला में गुरुवार को मनाया गया। राज्य स्थापना के तहत प्रखंड स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रखंड के विद्यालय स्तर पर विजेता रहे छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीईईओ दिनेश कुमार दंडपात ने किया। उन्होंने कहा कि झारखंड स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने की खुशी में रजत जयंती मनायी जा रही है। इसी के तहत विद्यालय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यालय स्तर पर विजेता रही टीम को प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल किया गया। प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। बीईईओ ने कहा कि प्रतियोगिता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.