हजारीबाग, मार्च 26 -- बरही, प्रतिनिधि। शिक्षा विभाग से संबंधित ऐप इंस्टॉल किया हुआ टैब जिसमें गुरुजी, दीक्षा एवं निष्ठा शामिल है, बरही के 99 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों के बीच वितरण किया गया। टैब का वितरण बीईईओ किशोर कुमार ने किया। शिक्षा विभाग का टैब पाकर शिक्षक खुश दिखे। टैब मिलने के पूर्व शिक्षक अपने - अपने मोबाइल से ही विद्यालय के कार्य निष्पादित करते थे। उपस्थिति बनाने से लेकर मध्याह्न भोजन एवं विद्यालय की अन्य रिपोर्ट मोबाइल से ही भेजा करते थे। बीईईओ किशोर कुमार ने कहा कि विद्यालयों को टैब मिलने से छात्र छात्राओं के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में भी बढ़ोतरी होगी। टैब से बच्चों को बाल गीत, कहानी आदि सुनाने के साथ साथ पठन पाठन को मनोरंजक बनाने में मदद मिलेगी। इस मौके पर विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.