देवघर, जून 1 -- करौं प्रतिनिधि उपायुक्त सह झारखंड शिक्षा परियोजना अध्यक्ष के निर्देश के आलोक में करौं प्रखंड संसाधन केंद्र के लेखपाल सह कंप्यूटर ऑपरेटर शशि प्रकाश का स्थानांतरण सारठ होने के बाद करौं प्रखंड संसाधन केंद्र में नए लेखपाल के रूप में मोती रवानी ने योगदान किया। सहायक अध्यापक संघ के प्रखंड अध्यक्ष किशोर यादव व सहायक अध्यपक ने लेखपाल का स्वागत करते हुए कहा कि योगदान से प्रखंड के पारा शिक्षकों का कार्य सही समय पर निष्पादन हो पाएगा। कहा कि निवर्तमान लेखपाल शशि प्रकाश द्वारा हमेशा पर शिक्षकों के हितों में ससमय कार्य किया गया, जिसे पारा शिक्षक याद रखेंगे। उधर करौं से स्थानांतरित लेखपाल शशि प्रकाश सिंह ने सारठ प्रखंड संसाधन केंद्र में योगदान कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...