हरदोई, फरवरी 19 -- सांडी। ब्लॉक संसाधन केंद्र सांडी पर निपुण भारत मिशन के अंतर्गत हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्व-प्राथमिक शिक्षा के महत्व के प्रति अभिभावकों, शिक्षकों और जन समुदाय को जागरूक करना रहा। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अनिल राजपूत और खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह ने शुभारंभ किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय सांडी देहात की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुई, जबकि प्राथमिक विद्यालय बमटापुर खास की छात्राओं ने स्वागत गीत गाया। प्राथमिक विद्यालय गांधी के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक नृत्य ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बीईओ डॉ. सुनील कुमार सिंह ने कहा कि प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा बच्चों के सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव है। इसके लिए अभिभावकों, शिक्षकों और समुदाय की सक्रिय भूमिका आवश्यक ह...